गौतमबुद्धनगर – दिनांक 4/5.02.2026 की रात्रि को शिवम ठाकुर अपनी गाड़ी ग्रैंड विटारा रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 ईजे 5845 से अपने घर जा रहे थे कि पीछे से आ रही सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस प्रकरण में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलोरो गाड़ी यूपी 16 डीबी 5873 को व चालक दीपक पुत्र वीर सिंह निवासी मधुबन बिहार ग्राम कुलेसरा थाना ईकोटेक 3 गौतम बुद्ध नगर (उम्र करीब 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विवाद के कारणों की जांच में पता चला है कि वादी मुकदमा व विपक्षी दीपक दोनों एक ही कॉलोनी के निवासी व आपस में एक दूसरे के पड़ोसी हैं और दोनों के मध्य पूर्व का कोई विवाद नहीं है। गोली चलने जैसी कोई भी बात जांच में सामने नहीं आयी है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
