पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत; 18 आतंकवादी ढेर

Saiadmin

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक अभियान के दौरान पुलिस टीम पर आतंकवादियों के हमले में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और एक उपनिरीक्षक समेत कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई 12 अन्य घायल हो गए.

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. रेस्क्यू 1122 के एक बयान में कहा गया है कि मरने वालों की संख्या 11 हो गई है, जबकि 12 घायल हैं. एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने कथित तौर पर पहाड़ियों से पुलिसवालों पर गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग मारे गए और पुलिस की गाड़ियों को नुकसान हुआ.

कोहाट पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद नौमान जैब ने बताया कि पुलिस टीम सोने के अवैध रूप से खनन के खिलाफ छापेमारी करने जा रही थी. इसी दौरान कोहाट और करक के बीच स्थित दरबोकाच जालंधर बांदा इलाके में उस पर गोलीबारी की गई.

जैब ने बताया कि मृतकों में गंबट के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हैदर जमान और उपनिरीक्षक मुख्तियार शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमले के दौरान पुलिस की पांच गाड़ियों को भी आग लगा दी गई.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर लगातार गोलीबारी की, जिसके जवाब में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावरों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग जारी रखी, जिसके कारण भारी गोलीबारी हुई. मौके पर और पुलिस गाड़ियां भेजी गईं, जबकि हमले का जवाब देने के लिए भारी पुलिस बल बुलाया गया.

जैब ने कहा कि हमले के बाद, जिला मुख्यालय टीचिंग हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई. खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने हमले की निंदा की और इसे आपराधिक लोगों और आतंकवादियों के बीच मिलीभगत बताया. पुलिस कर्मियों की मौत पर दुख जताते हुए, उन्होंने शहीद अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *