लखनऊ में 38 बीघा में 12 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, सुशांत गोल्फ सिटी में 7 व्यावसायिक भवन सील

Saiadmin

लखनऊ/बहराइच: लखनऊ औऱ बहराइच में एक फिर अवैध कब्जों को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है. लखनऊ विकास प्राधिकरण(LDA) ने बुधवार को बक्सी का तालाब (BKT) व गोसाईंगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर 38 बीघा में की जा रही 12 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी. वहीं सुशांत गोल्फ सिटी व गोसाईंगंज में नौ अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए.

प्रवर्तन जोन- एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि एलडीए की टीम ने गोसाईंगंज के ग्राम-बक्कास में अभियान चलाया. यहां 18 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही चार अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया. प्रवर्तन जोन चार के जोनल अधिकारी विराग करवरिया ने बताया कि बीकेटी के ग्राम-सरैया में अभियान चलाया गया. इस दौरान 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही आठ अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया.

नौ अवैध व्यावसायिक निर्माण सील: प्रवर्तन जोन दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी में मानकों के विपरीत सात व्यावसायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा था, इसी तरह गोसाईंगंज के खुजौली व सिकन्दरपुर अमोलिया में दो व्यावसायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा था. प्रवर्तन टीम नौ अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया.

बहराइच में भी गरजा बुलडोजर: जनपद में कोतवाली नगर व दरगाह इलाके में अवैध रुप से बनी दुकानों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा है. बुधवार को अवैध रूप से केवानागंज व चांदपुरा इलाको में बनी एक दुकान को ध्वस्त करते हुए पांच अवैध रूप से बगैर लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों को बंद कराया गया. वही अवैध रूप से दुकानों के बाहर कब्जा करने वाले पर भी बुलडोजर की कार्यवाही की गई है. ईओ नगर पालिका प्रमिता सिंह ने बताया कि लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को नोटिस भी दी जा रही है. 1 दुकान को ध्वस्त किया गया है. करीब 12 दुकानों के अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. 5 अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को भी बंद कराया गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *