यूपी में 13 पीसीएस अफसरों का तबादला, पांच जिलों के एडीएम भी बदले गए, देखें लिस्ट

Saiadmin

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, सचिव विकास प्राधिकरण और अन्य पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं. अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देते हुए अलग-अलग जिलों और विभागों में तैनाती दी गई है.

तबादला सूची के अनुसार, पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर, दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर) अयोध्या और सौरभ सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर नगर बनाया गया है. वहीं आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज और अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा कंचन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट, सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर, जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय लखनऊ तथा वंदिता श्रीवास्तव को उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज बनाया गया है. हिमांशु कुमार गुप्ता, निधि डोडवाल, अजय कुमार त्रिपाठी और भान सिंह को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

देखें पूरी सूची

  1. पवन कुमार, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर
  2. दिनेश, मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ से अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या
  3. सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मथुरा से अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर
  4. आलोक कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज
  5. अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट से संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, उप्र, लखनऊ
  6. कंचन, उप जिलाधिकारी, मथुरा से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट
  7. सूरज कुमार यादव, विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उप्र, लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर
  8. जितेंद्र कटियार, उप जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ से उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, उप्र, लखनऊ
  9. वंदिता श्रीवास्तव, सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली से उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज
  10. हिमांशु कुमार गुप्ता, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली
  11. निधि डोडवाल, उप जिलाधिकारी, बरेली से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ
  12. अजय कुमार त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर से मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ
  13. भान सिंह, उप जिलाधिकारी, भदोही, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *