इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोगों की मौत, सुनामी का अलर्ट जारी

Saiadmin

जकार्ता: इंडोनेशिया में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इंडोनेशिया में भूकंप की तीव्रता करीब 7.4 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि भूकंप 49 किलोमीटर की गहराई पर आया है. वहीं, भूकंप के बाद कम से कम तीन ऑफ्टरशॉक भी लगे हैं.

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी. वहीं, यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर था. इसके कुछ ही समय बाद, इंडोनेशिया के फ्लोरेस और सुलावेसी द्वीपों के बीच स्थित फ्लोरेस सागर में 63 किलोमीटर की गहराई पर 6.3 तीव्रता का एक और भूकंप आया. NCS के अनुसार, यह भूकंप भारतीय समयानुसार तड़के 3:43 बजे आए थे.

बता दें, भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर सतह के नीचे लगभग 700 किलोमीटर तक कहीं भी आ सकते हैं. USGS के डेटा के अनुसार, वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए भूकंप की 0-700 किलोमीटर की गहराई वाली रेंज को तीन जोन में बांटा गया है: उथले (shallow), मध्यम (intermediate) और गहरे (deep). गहरे भूकंपों की तुलना में उथले भूकंप आम तौर पर ज्यादा खतरनाक होते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से निकलने वाली भूकंपीय तरंगों (seismic waves) को सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है, जिसके परिणामस्वरूप जमीन ज्यादा जोर से हिलती है और इससे इमारतों व अन्य ढांचों को ज्यादा नुकसान पहुंचने और जान-माल का ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहती है.

इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी हालात पर करीब से नजरें रखी हुई हैं. यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि भूकंप और उसके बाद लगे झटकों के असर किन-किन इलाकों में सबसे ज्यादा महसूस किए गए हैं. अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. वहां के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *