नितिन नबीन का नाम प्रस्तावित, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास की भावना मजबूत

Saiadmin

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की सार्वभौमिकता और लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने यह बात सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आयोजित नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के दौरान कही।

सतपाल महाराज ने कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, विशेष रूप से युवा चेहरे को नेतृत्व की कमान सौंपे जाने को लेकर। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आदि कैलाश–जालिगकांग क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे, जो पार्टी के प्रति जनविश्वास को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देशभर से मिले समर्थन और विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम नितिन नबीन का प्रस्तावित होना पार्टी की एकजुटता और सार्वभौमिक स्वीकार्यता को दर्शाता है। यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव आम कार्यकर्ताओं के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि यदि वे निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हैं, तो पार्टी उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर देती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *