मथुरा 18 मार्च
रिपोर्टर चौधरी वीरपाल सिंह
—————————————
दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, एक की मौत
— बड़े भाई पर हत्या का आरोप
— वारदात के बाद आरोपी पत्नी समेत फरार
—————————————
पिता की तहरीर पर आरोपी मेघश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। गांव में शांति बनी हुई है। हरीश चौधरी, थानाध्यक्ष मगोर्रा
—————————————
रिपोर्टर चौधरी वीरपाल सिंह
—————————————
मथुरा। जनपद के थाना मगोर्रा अंतर्गत गांव अहमल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो भाइयों के बीच आपसी विवाद ने ऐसा विकराल रूप लिया कि एक बड़े भाई ने सगे छोटे भाई पर गड़ासे से प्रहार कर दिया । फलस्वरूप छोटे भाई की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे निरंजन का अपने बड़े भाई मेघश्याम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में मेघश्याम ने निरंजन पर गड़ासे से हमला बोल दिया। हमले में आई गंभीर चोटों के कारण निरंजन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना मगोर्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेघश्याम अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पिता की तहरीर पर आरोपी मेघश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति बनी हुई है।
हरीश चौधरी, थानाध्यक्ष मगोर्रा
