शारदा यूनिवर्सिटी में गुर्जर महासभा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में नई पहल, समाज को मिलेगी नई दिशा

Saiadmin

ग्रेटर नोएडा | 17 फरवरी 2026
ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी एवं शारदा हॉस्पिटल द्वारा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झलकेस बाबूजी ने की, जबकि संचालन गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, जयप्रकाश विकल, रामकेश चपराना, धीरेंद्र वर्मा, नमित भाटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प माला, पुष्प गुच्छ एवं सम्मान की पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित समाज द्वारा महासभा के पदाधिकारियों का इस प्रकार सम्मान किया जाना गर्व का विषय है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में महासभा का एक महत्वपूर्ण और पहला कदम बताया। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष के किसी भी समाज की तरक्की अधूरी है तथा युवाओं को शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज, महाराजा कनिष्क, सम्राट अशोक एवं शिवाजी बैसला जैसे महान व्यक्तित्वों के संघर्षों का उल्लेख करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने शारदा संस्थान द्वारा किए गए स्वागत को महासभा के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में यह कदम समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने 14 मार्च को आयोजित पथिक जयंती के सफल आयोजन का उल्लेख करते हुए इसे महासभा की एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।
संस्थान की आयोजन समिति में डॉ. विजय कुमार, अतुल भटनागर, संदीप नागर, रजत सिंघल, अश्विनी पवार, सत्येंद्र चंदेल, हितेंद्र आदि ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। झलकेस बाबूजी, चरण सिंह भाटी, देवेंद्र टाइगर, यशवीर भाटी, नीलम भाटी, विपिन प्रधान, रवि अवाना, प्रमोद भाटी, संजय नागर, जितेंद्र नागर, अरुण नागर, आनंद भाटी, सागर अवाना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *