नोएडा, बरोला: मानसी बेसोया (पुत्री सुदेश बेसोया), निवासी बरोला नोएडा, द्वारा यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मानसी को पुष्प गुच्छ, शाल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
महासभा के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन खादी ग्राम उद्योग डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि मानसी के दादा श्री चंद्रभान बेसोया बीएसएफ में डीसीपी पद पर रहकर देश सेवा कर चुके हैं, और अब मानसी भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए देश सेवा में अपना योगदान देंगी। उन्होंने पूरे परिवार पर गर्व व्यक्त किया।
गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि मानसी बिटिया ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मानसी की सफलता से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
महासभा ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही समाज के यूपीपीसीएस, पीसीएस, आईएएस एवं आईपीएस परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, जलकेश बाबूजी, सुभाष नेताजी, मास्टर भूपेंद्र कसाना, चरण सिंह भाटी, एड. धर्मवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह बेसोया, बीसी प्रधान, टीटू बेसोया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मानसी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मानसी बेसोया का भव्य स्वागत, यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान: अशोक भाटी
Leave a Comment
