कल्याण महाराष्ट्र, 03 अप्रैल 2026
महाराष्ट्र के जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर और माइंडसेट गुरु दिनेश गुप्ता आनंदश्री को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें भारत के प्रतिष्ठित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Better India Marathi पर फीचर किया गया है, जो देशभर की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाने के लिए जाना जाता है।
ज्ञात हो कि The Better India भारत का एक बड़ा और प्रभावशाली इम्पैक्ट-ड्रिवन डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो सकारात्मक कहानियों की ताकत के माध्यम से देश के प्रेरणादायक व्यक्तियों और संस्थाओं की यात्रा को सामने लाता है।
इसी कड़ी में डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री का नाम बेटर इंडिया में उनके द्वारा बनाए गए छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरणादायक और अनोखे रचनात्मक कार्य के लिए शामिल किया गया है। उनके इस कार्य ने न केवल इतिहास के प्रति सम्मान को दर्शाया है, बल्कि युवाओं में प्रेरणा और जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया है।
दिनेश गुप्ता आनंदश्री भारत के बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए फीचर
Leave a Comment
