नोएडा 3 अप्रैल 2026।
ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) की संस्थापक भारती नेगी ने अपना 43वां जन्मदिन एक अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘ऋषि की पाठशाला’ में पढ़ने वाले जरूरतमंद गरीब बच्चों के साथ केक काटकर इस खास दिन को साझा किया।
इस अवसर पर पाठशाला के सभी बच्चों को स्नैक्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और अपनत्व से भरा रहा।
संस्थापक भारती नेगी ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना एक नेक, यादगार और सकारात्मक पहल है। इससे न केवल जन्मदिन खास बनता है, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में भी खुशियां लाने का अवसर मिलता है।
पाठशाला के सभी बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भारती नेगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया 43वां जन्मदिन, भारती नेगी की अनूठी पहल
Leave a Comment
