गौतमबुद्धनगर के डी आर कान्वेंट स्कूल दादरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला कल्याण विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय/नोडल अधिकारी(मेगा साक्षरता शिविर) विरेक अग्रवाल ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को नोएडा हाट, सेक्टर 33ए, नोएडा में मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मेगा शिविर में विभिन्न विभागों के लगभग 44 स्टाल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी।
