मेगा साक्षरता शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू

Saiadmin

गौतमबुद्ध नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा साक्षरता शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। माननीय जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह प्रचार वाहन 22 फरवरी 2026 को शिल्प हाट, सेक्टर 33ए, नोएडा में आयोजित होने वाले मेगा साक्षरता शिविर और सेवा शिविर तथा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करेगा। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी जनसामान्य तक पहुंचाई जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *