नोएडा | 7 मार्च, 2026: नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में आज सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नोएडा विधानसभा खेल प्रतिस्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सौहरखा कुश्ती अखाड़े के पहलवानों ने अपने अदम्य साहस और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया.
सौहरखा अखाड़े के विजेताओं का विवरण:
अखाड़े के कोच और संचालकों के मार्गदर्शन में पदक जीतने वाले खिलाड़ी:
लक्की यादव (65 kg): स्वर्ण पदक (Gold Medal) 🥇
लविश यादव (75 kg): स्वर्ण पदक (Gold Medal) 🥇
क्रिस यादव (57 kg): स्वर्ण पदक (Gold Medal) 🥇
अरूण यादव (65 kg): रजत पदक (Silver Medal) 🥈
इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए जनहित संघर्ष समिति के प्रवक्ता रवि यादव ने कहा, “हमारे पहलवानों ने आज अखाड़े की मिट्टी का मान बढ़ाया है। यह जीत केवल इन खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि हमारे ग्रामीण अंचल की उस खेल संस्कृति की जीत है जिसे हम वर्षों से संजोए हुए हैं। लक्की, लविश, क्रिस और अरूण जैसे युवा आज नोएडा की खेल प्रतिभाओं के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। हमारा लक्ष्य है कि इन बच्चों को सौहरखा कुश्ती अखाड़े पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) जैसी सुविधाएं मिलें ताकि ये वैश्विक मंच पर भारत का तिरंगा फहरा सकें।”
दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, विधायक पंकज सिंह जी एवं जिलाध्यक्ष महेश चौहान जी द्वारा किया गया. अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजक मंडल के संयोजक संजय बाली जी व सह-संयोजक राज नागर जी के प्रयासों की सराहना की.
अखाड़े में खुशी की लहर
तीन स्वर्ण और एक रजत पदक आने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अखाड़े के संचालक इन्द्रजित पहलवान ने बताया कि यह जीत पहलवानों के अनुशासन का परिणाम है. इस अवसर पर जिला महामंत्री चंदगीराम यादव सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.
