खुटौना इंद्रा चौक पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाते ही मची अफरातफरी

Saiadmin

खुटौना! खुटौना स्थित इंद्रा चौक पर शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर आरसीडी विभाग द्वारा पूर्व में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। बुलडोजर की मदद से कई अस्थायी दुकानों और अवैध निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर बीडीओ, सीओ के साथ खुटौना, लौकहा तथा ललमनियां थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। साथ ही लोगों से सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने की अपील भी की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *