आज भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की ग्राम कुआँ खेड़ा में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए श्री संदीप, श्री धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, राकेश यादव, नरेश यादव, दुर्गेश यादव, उमेश उर्फ उमेश सिंह, कमल बाबू, साहब सिंह आदि को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
तत्पश्चात नवरात्रि के पावन अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में चौधरी ओमवीर सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), श्री राजपाल सिंह (जिला अध्यक्ष), श्री पदम सिंह यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री देवेंद्र यादव (प्रदेश सचिव), श्री शिव कुमार गुर्जर (प्रदेश सचिव), श्री जगत मोहन यादव (मंडल उपाध्यक्ष), श्री हारुण खान एडवोकेट (मंडल अध्यक्ष), श्री चंद्रभान भदौरिया (जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), राकेश भदौरिया (तहसील अध्यक्ष), उमेश यादव (जिला अध्यक्ष युवा), श्री राम कुमार सिंह चौहान (तहसील अध्यक्ष फतेहाबाद), गोपाल सिंह भदौरिया (ब्लॉक अध्यक्ष पिनाहट) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाकियू लोकशक्ति की मासिक बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ नवरात्रि पर प्रसाद वितरण
Leave a Comment
