नोएडा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 220 स्मार्ट फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर की गई। सर्विलांस सेल नोएडा एवं थाना सेक्टर-49 सहित अन्य थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर यह सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार, अधिकांश मोबाइल फोन भीड़-भाड़ वाले बाजारों, ऑटो, बस व मेट्रो यात्रा के दौरान या सार्वजनिक स्थानों पर असावधानी के कारण गुम हो गए थे। इन मामलों में विभिन्न थानों में गुमशुदगी दर्ज थी, जिन पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन खोजे गए।
बरामद मोबाइल फोन विधिवत उनके स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 220 गुम मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे
Leave a Comment
