वाराणसी। 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के तत्वाधान में 29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ दिनांक 05 अप्रैल 2026 को बीएचयू तरणताल, वाराणसी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं आयोजन सचिव डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी की 10 वाहिनियों—4वीं, 12वीं, 20वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं, 42वीं एवं 48वीं—के कुल 205 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण ‘मार्च पास्ट’ रहा, जिसमें सभी टीमों ने बैण्ड की मधुर धुन पर उत्कृष्ट अनुशासन एवं आकर्षक टर्नआउट के साथ भाग लिया। प्रतिभागी टीमों द्वारा प्रस्तुत अभिवादन को मुख्य अतिथि ने सलामी मंच से स्वीकार किया। खिलाड़ियों के अनुशासित प्रदर्शन पर दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने सलामी मंच से प्रतियोगिता के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री तेज बहादुर सिंह (शिविरपाल), श्री बृजेश कुमार राय (सूबेदार मेजर/दलनायक), श्री बृजेश राय (दलनायक), श्री बदन यादव सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं आमंत्रित अतिथिगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के प्रशिक्षक श्री धीरेंद्र सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
प्रतियोगिता के आगामी चरणों में विभिन्न तैराकी एवं क्रॉसकंट्री स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी श्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
29वीं पूर्वी जोन अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ
Leave a Comment
