गिनी में ढहा कूड़े का पहाड़, नीचे दबीं झोपड़ियां; नींद में ही मर गए बच्चों समेत 30 लोग

Saiadmin

कोनाक्री: अफ्रीका के पश्चिम देश गिनी में रविवार को कचरे का पहाड़ ढहने से बड़ा हादसा हो गया. बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ. इसकी चपेट में आने से 30 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. राहत बचाव अभियान चलाया गया.

गिनी केंद्र सरकार के जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक रविवार तड़के गिनी की राजधानी कोनाक्री के सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का एक पहाड़ ढह गया, जिससे 30 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश के कारण दार-ए-सलाम में जमा कचरा ढह गया, जिससे भूस्खलन हुआ और पास की झोपड़ियां उसके नीचे दब गई. बचे हुए लोगों को खोजने के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया गया.

छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कई घर नष्ट हो गए. मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन के सैनिटेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो के अनुसार, शहर के सबसे बड़े खुले कचरा डंप को रविवार को बंद करने का फैसला किया गया था.

अधिकारियों के अनुसार लैंडफिल के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को वहां से हटने का नोटिस दिया गया था, जिसके कारण कई लोगों ने वह इलाका छोड़ दिया था, लेकिन आपदा के समय भी कई लोग वहां मौजूद थे. घटनास्थल पर मौजूद टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन और डिसेंट्रलाइजेशन की मंत्री डिएनाबू टौरे ने कहा, ‘हम यह पक्का करेंगे कि बाकी परिवारों को दूसरी जगह बसाया जाए.’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *