’10 साल का बच्चा दुष्कर्म कर रहा…’, दिल्ली केस ने तापसी पन्नू को झकझोर दिया, बोलीं- कहीं न कहीं गलती हमारी….

Saiadmin

हैदराबाद: तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर आज, 4 फरवरी को रिलीज हो गया है. 20 फरवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा के बीच 2018 में ‘मुल्क’ और 2020 में ‘थप्पड़’ के बाद तीसरा कोलैबोरेशन है.

तापसी पन्नू ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर अस्सी का ट्रेलर जारी किया और इसे कवि उदय प्रकाश की एक खूबसूरत कविता के साथ जोड़ा है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आदमी मरने के बाद, कुछ नहीं सोचता… आदमी मरने के बाद कुछ नहीं बोलता… कुछ नहीं सोचने और कुछ नहीं बोलने पर आदमी मर जाता है.’

क्या है अस्सी के ट्रेलर में?

ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार और परेशान करने वाले सीन से होती है, जिसमें तापसी पन्नू को एक वकील के तौर पर दिखाया गया है जो न्याय की तलाश में हार मानने से इनकार कर देती है. वह देश में रेप की घटनाओं पर प्रकाश डालती हुई दिखती हैं. कानी कुसरुति कहानी के इमोशनल सेंटर में हैं, उनका किरदार केस की जान है.

कानी कुसरुति और मोहम्मद जीशान अय्यूब एक कपल का रोल निभा रहे हैं. उनकी शादीशुदा जिंदगी तब उलट-पुलट हो जाती है जब कुछ शख्स कार में कानी कुसरुति के किरदार का रेप करते हैं और उसे पटरियों के किनारे फेंक देते हैं.

ट्रेलर में फिर इस केस की जांच और कोर्ट में होने वाली सुनवाई की झलक दिखाई जाती है. रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के सफर में तापसी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. एक सीन में उनके चेहरे पर स्याही की बोतल फेंकी जाती है, लेकिन वह उसी चेहरे के साथ कोर्ट आती है और अपनी दलीलें देना जारी रखती है. यह ड्रामा सिर्फ कोर्टरूम की लड़ाई से कहीं ज्यादा है. यह नैतिकता, जवाबदेही और अगली पीढ़ी के लिए जो भविष्य बना रहे हैं, उसके बारे में सवाल उठाती है.​​​​​​​

‘अस्सी’ के कास्ट

‘अस्सी’ में में एक दमदार कलाकारों की टीम है. फिल्म में तापसी के अलावा कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं. साथ ही नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा स्पेशल अपीयरेंस में हैं. गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा की निर्मित, यह फिल्म 20 फरवरी, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *