अपर पुलिस आयुक्त ने की विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी

Saiadmin

जनपद आगरा:- अपर पुलिस आयुक्त, आगरा रामबदन सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित कार्यालय पर समस्त विवेचकों के साथ ITSSO प्रकरणों, महिला संबंधी अपराधों तथा अपराध शाखा में लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक प्रकरण की प्रगति, विवेचना की गुणवत्ता, साक्ष्यों के संकलन, अभियोजन की स्थिति एवं लंबित मामलों के कारणों का बिंदुवार परीक्षण किया गया।

विशेष रूप से महिला संबंधी एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में स्पष्ट निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाए।

सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि तथ्यों एवं साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर विवेचना पूर्ण की जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लंबित प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग किए जाने तथा शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *