मथुरा: यूपी विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र और पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मस्थली से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज़ कर दिया है. आज और कल चलने वाला दो दिवसीय बीजेपी के चिंतन शिविर की बैठक शुरू हो गई है. इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, यूपी प्रदेश प्राभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज पहुंच गए हैं. वहीं सीएम योगी भी पहुंच गए हैं.
इस चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे.
बीजेपी का चुनावी शंखनाद
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है. कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं तक चिंतन मंथन शिविर दो दिवसीय हो रहा है. चिंतन शिविर में 500 से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. और कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी नए जोश उमंग के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जमीन पर और लोगों के बीच में जाकर प्रदेश केंद्र सरकार की योजना का गुणगान सकारात्मक निर्णय जनता के बीच में रखे जाएंगे.
पार्टी और संगठन के कई नेता होंगे शामिल
जनपद के फरह क्षेत्र के परखम गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अनुसंधान परिसर में दो दिवसीय चिंतन शिविर भारतीय जनता पार्टी का शुरू होने जा रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक संगठन महामंत्री बी एल संतोष, संगठन मंत्री धर्मपाल सहित पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दो दिन मथुरा रखेंगे
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर और 17 नवंबर को मथुरा जनपद में रहेंगे सरकारी कार्यक्रम आने के बाद प्रशासन तैयारी पूरी कर ली गई है.
मुख्यमंत्री का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम
- 16 नवंबर को दोपहर 2:05 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जनपद के फरह परखम गांव में बने हेलीपैड पर उतरेगा.
दोपहर 2:10 पर मुख्यमंत्री का काफिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा रात्रि विश्राम भी गो अनुसंधान परिसर में रहेगा.
17 नवंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
17 नवंबर को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर परखम गांव से दोपहर 2:40 पर हेलीपैड से बरसाना हेलीपैड के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2:55 पर बरसाना पहुंचेंगे और 3:00 बजे बरसाना की माता जी गौशाला जाएंगे. दोपहर 3:15 पर बरसाना के संत ब्रह्मलीन में हुए रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देंगे. 3:25 पर बरसाना से आगरा के लिए मुख्यमंत्री योगी रवाना होंगे.
एक महीने पहले होने वाली थी बैठक
भारतीय जनता पार्टी की मिशन 2027 विधानसभा चुनाव की दो दिवसीय बैठक एक महीने पूर्व होने वाली थी लेकिन एमएलसी चुनाव के चलते बैठक स्थगित कर दी गई. और दिवाली के बाद परखम गांव में बैठक निर्धारित की गई है.
बैठक को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
फरह क्षेत्र के परखम गांव में दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की बैठक को लेकर सरकारी कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं पुलिस बल से लेकर उच्च अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस क्षेत्र अधिकारी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है.
भारतीय जनता पार्टी की ये योजना बैठक 16 नवंबर और 17 नवंबर को तक चलेगी जनपद के बूथ स्तर मंडल स्तर और संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी को जीत का मंत्र दिया जाएगा और कुछ विधानसभा में स्थिति मजबूत करने के लिए संगठन के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक सीएम की मौजूदगी में बैठक का चुनावी शंखनाथ होगा.साथ ही प्रदेश और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान हर गांव हर गली मोहल्ले आम जनमानस तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाएगा. साथ ही विपक्ष को हर मोर्चे पर जवाब दिया जाएगा.
