बारामती के पास अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Saiadmin

महाराष्ट्र के बारामती के आसपास एनसीपी नेता अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन क्रैश हो गया. वह किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है.

मौके से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी है. तेज धुआं उठ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अजित पवार का विमान कहीं खेत में क्रैश हुआ है. पूरा विमान जलकर राख हो चुका है. वीडियो में क्रैश साइट्स की तस्वीर में विमान के चीथरे उड़ गए हैं.

कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती किसी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, जब रास्ते में यह हादसा हो गया. विमान में कितने लोग सवार थे, यह भी स्पष्ट नहीं है. आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है. एनसीपी नेता माजिद मेमन ने बताया कि अजित पवार को बारामती पहुंचना था.

आजतक की टीम मौके पर मौजूद है, जिन्होंने बताया कि अजित पवार जिला परिषद के चुनाव प्रचार में जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बारामती के तीन-चार किलोमीटर पहले क्रैश हुआ है.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि क्रैश साइट पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और रेस्क्यू की कोशिशों में जुटे हैं. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच रही हैं. एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सपोर्ट मौके पर डिसपैच किया गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *