अल्लू सिरीश ने चिरंजीवी को दिया शादी का न्योता, पहला कार्ड लेकर पहुंचे बुआ-फूफा के घर, शेयर की फोटो

Saiadmin

हैदराबाद: तेलुगु स्टार अल्लू सिरीश और अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ जल्द ही शादी रचाने वाले हैं. उन्होंने शादी की रस्में दुबई में एक छोटी सी प्री-वेडिंग यॉट पार्टी के साथ शुरू की. जैसे-जैसे शादी की डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे तैयारियां जोर पकड़ रही हैं. इस बीच होने वाला दूल्हा अपनी शादी का पहला न्योता देने अपने मेगास्टार अंकल चिरंजीवी के पहुंचा. सिरीश ने इस प्यारे पल को अपने फैंस के साथ साझा किया है.

आज, 15 फरवरी को, महशिवरात्रि के मौके पर अल्लू सिरीश ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की कि उन्होंने अपने अंकल-मेगास्टार चिरंजीवी को शादी का पहला निमंत्रण दिया. अल्लू सिरीश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा को शादी का निमंत्रण दे रहे हैं.

उन्होंने अपने पोस्ट में चिरंजीवी और सुरेखा को भेजे गए शादी के न्योता की एक झलक भी है. इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार, मैंने अपने अंकल चिरंजीवी ओनिडेला गारू और आंटी सुरेखा को शादी का पहला निमंत्रण कार्ड दिया है.’

शादी के जश्न के हिस्से के तौर पर, परिवार ने अल्लू सिरीश की पसुपु सेरेमनी भी मनाई, जिसमें राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला भी शामिल हुए. सोशल मीडिया पर जश्न का एक वीडियो डालते हुए अल्लू सिरीश ने लिखा, ‘हमारे पसुपु फंक्शन के साथ शादी का जश्न ऑफिशियली शुरू हो गया है.’

क्लिप में अल्लू के घर को पीले गेंदे और सफेद फूलों की मालाओं से खूबसूरती से सजाया गया था. बता दें, अल्लू सिरीश 6 मार्च, 2026 को साउथ इंडियन रीति-रिवाज से नयनिका रेड्डी से शादी करेंगे. उनके करीबी लोगों को पारंपरिक सेरेमनी में बुलाया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *