अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की समाज उत्थान संगोष्ठी में नशा मुक्ति व शिक्षा पर जोर

Saiadmin

नोएडा। 24 मई 2026 को स्नेही कुंडली सेक्टर-149 नोएडा में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा आईईएस प्रिंस भाटी के नेतृत्व में समाज उत्थान हेतु चिंतन-विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, केपी कसाना, जयप्रकाश विकल, सुनील भाटी, मनवीर नागर तथा गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, शशांक भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशराज नागर ने की, जबकि संचालन जितेंद्र नागर द्वारा किया गया। ग्रामवासियों ने अतिथियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं एवं सम्मान की पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने समाज उत्थान, नशा मुक्ति, शराबबंदी, फिजूलखर्ची, शादियों में सैकड़ों गाड़ियों के काफिले, बारात में डीजे पर प्रतिबंध तथा दहेज या अन्य कारणों से हो रही आत्महत्याओं जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि किसी भी रूप में आत्महत्या करना अमानवीय अपराध है तथा परिवार में उत्पन्न समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत और समझदारी से निकाला जा सकता है। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने युवाओं से पूर्वजों के इतिहास से प्रेरणा लेकर जीवन में अच्छे संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, इसलिए बच्चों के भविष्य और शिक्षा को लेकर गंभीरता से चिंतन करना आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि किसी भी परिवार में संकट की स्थिति आने पर आपसी संवाद से समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवा एवं युवतियों से सोशल मीडिया, मोबाइल फोन और गलत गतिविधियों से दूरी बनाए रखने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा हर परिवार की आर्थिक स्थिति, युवाओं की शिक्षा और अन्य समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग करेगी।
इस अवसर पर जितेंद्र विकल, विपिन प्रधान, अरुण भाटी, पायलट अभिषेक नागर, पायलट रजनीश बंसल, भगत सिंह डीपी, जयराज भाटी, नरेंद्र मैनेजर, अनिल छोकर, किरणपाल प्रधान, धीरज प्रधान, श्याम सिंह प्रधान, जयप्रकाश आर्य, महरचंद प्रधान, अतर सिंह मास्टर जी, चेतराम प्रधान, राम सिंह पहलवान, विकल भाटी, सुंदर भाटी, बेगराज प्रधान, जयवीर कसाना, हरिश्चंद्र ठेकेदार, रिंकू भाटी, एडवोकेट कविंदर, संतराम बंसल, जयप्रकाश, डॉ. मोहित भाटी एवं डॉ. इंद्रजीत भाटी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *