बुलंदशहर में पुलिस से मुठभेड़: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Saiadmin

बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना पुलिस की धरपा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए खुर्जा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 6 अक्टूबर को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी नहर पटरी के पास मौजूद है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसकी पहचान शफीक पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला फैसलाबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है।पुलिस ने शफीक के साथी भूरा पुत्र मुमत्याज निवासी नरसलघाट बुलंदशहर को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, शफीक 6 अक्टूबर को किशोरी से हुई दुष्कर्म की घटना में वांछित था। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के दिन उसका मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था, जिसे तलाशने के लिए वह दोबारा वहां आया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *