हल्दीघेरा में गौशाला का भव्य लोकार्पण: 2,000 निराश्रित गौवंश को मिलेगा आश्रय, किसानों को राहत

Saiadmin

खटीमा: हल्दीघेरा में आज उस बहुप्रतीक्षित गौशाला का सपना साकार हो गया, जिसका लंबे समय से क्षेत्रवासियों को इंतजार था. करीब सात एकड़ में आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विशाल गौशाला का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया. इस ऐतिहासिक पल के हजारों लोग साक्षी बने.

करीब दो हजार निराश्रित गौवंश की क्षमता वाली इस गौशाला के शुरू होने से सड़कों पर घूमने वाले गौवंश को आश्रय मिलने के साथ ही किसानों और आमजन को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने गौशाला के विस्तार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की. इस दौरान सीएम धामी ने खटीमा से अपने विशेष लगाव का जिक्र करते हुए क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन का आह्वान किया.

खटीमा विधानसभा के हल्दीघेरा इलाके में बहुप्रतीक्षित विशाल गौशाला का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया. नवनिर्मित हल्दी घेरा में बनी गौशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में हजारों लोग साक्षी बने. सीएम धामी ने गौशाला में गाय को पूजन कर गौशाला को खटीमा क्षेत्र की जनता को समर्पित किया. लगभग सात एकड़ में बनी विशाल गौशाला को आठ करोड़ की लागत से जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की देखरेख में निर्मित किया गया. सीएम धामी ने मंच में अपने संबोधन में कहा आज उनके लिए बड़ा दिन है कि खटीमा में गौशाला का निर्माण लोकार्पण के साथ पूर्ण हुआ. स्थानीय किसान,आमजन को अब निराश्रित गौ वंशीय से अब राहत मिलेगी. लगभग 2000 क्षमता वाली गौशाला में उन गौ वंशीय पशुओं को आश्रय मिलेगा.

सीएम धामी ने कहा कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन गौ संरक्षण और गौसेवा के विषय को वह प्राथमिकता नहीं दे सकी. हमारी सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं के निर्माण और बेहतर व्यवस्थाओं की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. सीएम धामी ने कहा गौ सेवा हमारे लिए परंपरा ही नहीं हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है. सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी केनेतृत्व में संस्कृति और गौ माता के संरक्षण के लिए कई कार्य किये जा रहे हैं.प्रधानमंत्री स्वयं प्रधानमंत्री आवास पर गौ सेवा करते हैं.

सीएम ने गौशाला के विस्तार के लिए डेढ़ करोड़ राशि दिए जाने की घोषणा की. हजारों लोग इस समय गौशाला निर्माण के लोकार्पण के पलों के साक्षी बने. सीएम धामी का खटीमा से उनका विशेष लगाव है. वे अक्सर यहां आते रहते हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *