‘मेरी भी महत्वाकांक्षा है कि मैं CM बनूं’, केशव मौर्य ने अपने बयान पर दी सफाई, CM योगी को लेकर कही ये बात

Saiadmin

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये संगठन नेतृत्व तय करेगा। हमारे और योगी जी के बीच में कोई दीवार नहीं है। लोगों ने कोशिश की दीवार खड़ी करने की लेकिन हम मिलकर काम कर रहे हैं। केशव प्रसाद ने कहा कि पार्टी जो काम देगी वो जिम्मेदारी से करूंगा। जब तक कुछ नया तय नहीं होता तब तक जो चेहरा था, जो है, वही रहेगा। उन्हीं के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेंगे।

केशव प्रसाद ने इस दौरान सपा प्रमुख पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश का सत्ता में आना यानि यूपी में तबाही को निमंत्रण देना। चुनाव लड़ने के सवाल पर केशव बोले कि चुनाव तो लड़ूंगा ही। संगठन जहां से तय करेगा वहां से चुनाव लड़ूंगा। किस सीट से लड़ेंगे, इस पर केशव प्रसाद बोले कि अभी तो मैं अपने को 403 सीटों का प्रत्याशी मानता हूं।

आपको बात दें कि इससे पहले एबीपी चैनल को दिए इंटरव्यू में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि उनके मन में भी मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी भी महत्वाकांक्षा है कि वह मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन केवल उनके चाहने से यह फैसला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी नेतृत्व और विधायक दल करता है। केशव प्रसाद ने कहा कि भाजपा का पहला लक्ष्य बहुमत हासिल करना है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी ने 2017 और 2022 में प्रचंड बहुमत हासिल किया था और 2027 में भी प्रचंड बहुमत हासिल करने जा रहे हैं। इसी लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

‘विपक्ष के मंसूबों को कामयाब न होने दें कार्यकर्ता’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं व महानगर के सभी 15 मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में कहा कि 2027 के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं। विपक्ष के मंसूबों को कामयाब न होने दें। मुद्दा विहीन विपक्ष के पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई विषय नहीं है। कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उस दिन से सेवा पखवाड़ा का अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, डॉ. वीके सिंह, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डॉ. केपी श्रीवास्तव, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, रणजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *