लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ी है. पुलिस विभाग में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. शासन की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. खास बात यह है कि पिछले दिनों PPS से IPS कैडर में प्रमोट हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. इनमें से कई अधिकारियों को जिलों की कमान भी सौंपी गई है.
भगवान एस. श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार
शासन की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक ए. सतीश गडेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वह इसी पद के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं के पद पर तैनात थे.

