घोंडा विधानसभा के भजनपुरा वार्ड में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण।

Saiadmin

नई दिल्ली 17 मार्च / घोंडा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक अजय महावर द्वारा भजनपुरा वार्ड की कई गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुकी गलियों का लोकार्पण किया गया।
गली नंबर 5, A-ब्लॉक भजनपुरा तथा गली नंबर 8 और 12 एवं लिंक गली, B-ब्लॉक भजनपुरा में लगभग ₹89.41 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं गली नंबर 6, A-ब्लॉक भजनपुरा और गली नंबर 6, D-ब्लॉक, गामड़ी एक्सटेंशन में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का ₹25.24 लाख की लागत से लोकार्पण हुआ। इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹1.14 करोड़ (₹114.65 लाख) है।

इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि घोंडा विधानसभा में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गलियों और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि घोंडा विधानसभा में ‘सबका काम – सबका सम्मान’ की भावना के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

वहीं निगम पार्षद रेखा रानी ने भी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक अजय महावर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भजनपुरा और आसपास के क्षेत्रों में गलियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक विकास कार्यों का लाभ पहुँचाना है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में निगम पार्षद रेखा रानी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, विजेंदर चौधरी, कुलवंत सिंह बाट, विजय चौधरी, दिनेश धामा, मनोज परिहार, हरीश शर्मा, भुवनेश सिंघाल, सचिन कुमार, ममता जोशी, योगेंद्र राजोरा, विपिन शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *