मेरठ में नितिन नवीन का खास अंदाज में स्वागत, कहीं बुलडोजर से डाली गई माला तो कहीं बजाए ढोल-नगाड़े

Saiadmin

यूपी के दो दिन के दौरे पर दिल्ली से मेरठ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पार्टी कार्यकर्ताओं भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा से लेकर सुभारती विश्वविद्यालय तक पूरे मार्ग में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और मेरठ के मेयर हरिकांत अहलूवालिया की अगुवाई में कतारबद्ध खड़े किए गए बुलडोजर रहे, जिनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर फूलों की वर्षा की गई। क्रेन से माला लटकाई गई।

बुलडोजर से फूल बरसे, क्रेन से माला लटकी

​नितिन नबीन के मेरठ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। टोल प्लाजा से लेकर सुभारती विश्वविद्यालय के पूरे रास्ते में कई स्थानों पर बुलडोजर खड़े किए गए थे। जैसे ही नितिन नवीन का काफिला वहां से गुजरा, बुलडोजरों के जरिए उन पर पुष्पवर्षा की गई। एक्सप्रेसवे से लेकर शहर के प्रवेश द्वार तक ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पार्टी के झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

ढोल-नगाड़ों से हुआ भाजपा अध्यक्ष स्वागत

​स्वागत की कमान खुद क्षेत्रीय और स्थानीय नेतृत्व ने संभाल रखी थी। राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर और बुके भेंट कर मेरठ की धरा पर अभिनंदन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, स्थानीय विधायक और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सुभारती विश्वविद्यालय में ‘युवा संवाद’ को किया संबोधित भव्य स्वागत के बाद नितिन नवीन का काफिला सुभारती विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार पहुंचा, जहां आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया।

​भाजपा की संगठनात्मक बैठक लेंगे

युवा संवाद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभारती विश्वविद्यालय के मैदान में एक विशाल संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें पश्चिम क्षेत्र के 14 और भाजपा के 19 संगठनात्मक जिलों की 71 विधानसभा सीटों के 4,800 शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। उधर, भाजपा की बैठक को लेकर मेरठ आ रहे मुख्यमंत्री शक्ति केंद्र सम्मेलन के बाद अधिकारियों की बैठक ले सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के तहत 30 मिनट सुरक्षित रखा गया है।

संगठन के पुराने लोगों से भी मिलेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होटल ब्रेवुरा में संगठन के पुराने लोगों तीन बार के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्र मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्षों के साथ अलग से बैठक और चाय पर चर्चा करेंगे। इसी तरह सांसद, विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सांसद आदि के साथ भी शाम में बैठक करेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा का भी कार्यक्रम है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *