श्री रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए किया गुरबाणी कीर्तन

Saiadmin

गदरपुर । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि भक्त संत रविदास जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया गया । अमृत प्रचार संगत पटियाला, पंजाब से आए जत्थेदार बाबा जगजीत सिंह द्वारा मनोहर कीर्तन करते हुए भगत रविदास जी की वाणी का गायन किया । उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी में वर्णित  रविदास जी की वाणी को बराबर का दर्जा दिया गया है उन्होंने कहा नाम स्मरण के साथ अपना कार्य विहार, जानवरों की खाल से जूते तैयार करने का कार्य उनके द्वारा ईमानदारी से किया गया । आज उनके शिष्यों की संख्या लाखों में है उन्होंने रविदास जी के उच्च जीवन के बारे में संगत को अवगत कराया वहीं ज्ञानी गुज्जर सिंह असंध वालों ने अमृत पीवहु सदा चिर जीवहु पर आधारित व्याख्यान तथा ज्ञानी नरेंद्र सिंह करनाल वालों द्वारा गुरबाणी सिद्धांतों की व्याख्या की गई । इस दौरान संगत द्वारा अरदास में शामिल होकर सर्वत्र सुख शांति की कामना भी की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *