विकसित भारत @2047: राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में गूँजी उत्तराखण्ड की आवाज

Saiadmin

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

सम्मेलन में देशभर के ग्रामीण विकास मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास योजनाओं, नवाचारों, चुनौतियों और बेहतर कार्यप्रणालियों पर विस्तृत चर्चा की गई।मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के सफल अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से प्राप्त सुझावों का लाभ उत्तराखण्ड में भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू कर उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण बुनियादी ढांचे, रोजगार, आजीविका तथा सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के ‘गांवों का विकास ही भारत का विकास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर तेजी से लागू करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखण्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *