गौतमबुद्ध नगर:- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती शैव्या गोयल के पर्यवेक्षण में, ‘चेतना संस्था’ तथा ‘एचसीएल फाउंडेशन’ के सहयोग से ‘महिला एवं बाल सुरक्षा प्रकोष्ठ’ द्वारा ‘नन्हे परिंदे’ बालिकाओं हेतु एक दिवसीय आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक एवं प्रभावी कौशल प्रदान करना तथा उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का आत्मविश्वास, सजगता एवं साहस के साथ सामना करने हेतु सक्षम बनाना था।
‘इंडियन कराटे अकादमी’ के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय कैसे सतर्क रहकर स्वयं की रक्षा की जाए।
