गौतमबुद्ध नगर:- जिले की थाना बिसरख पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त दुर्वेश कुमार बैसोया पुत्र ब्रह्मपाल सिंह को हनुमान चौराहा के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त दुर्वेश कुमार बैसोया पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी रिस्तल, थाना टीलामोड़, गाजियाबाद वर्तमान पता दिलशाद गार्डन, दिल्ली है।
पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 125/2026 धारा 110/109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर है।बरामदगी में 01 अवैध पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस .32 बोर, 01 खोखा कारतूस .32 बोर शामिल है।यह कार्रवाई एक सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने के मामले में की गई है।
अवैध पिस्टल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Leave a Comment
