वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज जैन की सुपुत्री नमिशा जैन बनीं सुप्रीम कोर्ट की ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’, गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में हर्ष का माहौल

Saiadmin

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी निवासी शहर की प्रतिभाशाली अधिवक्ता नमिशा जैन ने सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठित एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AOR) परीक्षा उत्तीर्ण कर गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। नमिशा जैन गाजियाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज जैन की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से अधिवक्ता समाज और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AOR) सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष और प्रतिष्ठित कानूनी पद होता है। सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार केवल AOR ही सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं, वकालतनामा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज दाखिल कर सकता है और मुकदमों में पक्षकारों की ओर से आधिकारिक रूप से कार्य करता है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए अधिवक्ता को कम से कम चार वर्ष का विधिक अनुभव, एक वर्ष तक किसी पंजीकृत AOR के साथ प्रशिक्षण तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा पास करनी होती है।
नमिशा जैन की इस उपलब्धि पर गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में भी हर्ष का माहौल देखा गया। सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी तथा पूर्व महामंत्री आर.के. गर्ग , एडवोकेट राज किशोर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नमिशा जैन की यह सफलता गाजियाबाद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और नमिशा की यह उपलब्धि समाज के अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
उन्होंने नमिशा जैन और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *