प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, नेता प्रतिपक्ष ने परिजनों से मिलकर मांगी सख्त कार्रवाई

Saiadmin

अयोध्या के मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में हुई घटना पर माता प्रसाद पाण्डेय का तीखा रुख

दोषियों पर कठोर कार्रवाई और मुआवजे की उठाई मांग

अयोध्या। अयोध्या में प्रसव के दौरान मां और नवजात शिशु की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। नगर के बेनीगंज महताब बाग निवासी सुरेश यादव की पत्नी सोनी यादव और उनके नवजात शिशु की 31 मार्च को अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलने पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल संचालक और इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रदेशभर में बिना मानक और आवश्यक योग्यता के संचालित अस्पतालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की जरूरत बताई।
माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह इस मुद्दे को सदन में भी उठाएंगे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया।
इस दौरान कई स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *