देहरादून: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक आज, राज्यसभा सीट के प्रत्याशी के नामों पर मंतन

Saiadmin

देहरादून। भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज दोपहर प्रदेश मुख्यालय में होगी, 17 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी सांसद, दो मंत्रियों समेत कुल 17 सदस्य शामिल होंगे।

बैठक में पिछले एक माह में पार्टी की ओर से तय कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों की रूपरेखा पर मंथन होगा। सबसे अहम चर्चा उत्तराखंड से खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशी के नाम पर होगी।

राज्यसभा सीट के लिए भाजपा तीन नामों का पैनल तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेगी। अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होना है।

वर्तमान में नरेश बंसल यहां से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और छह अक्टूबर अंतिम तिथि है।

बैठक में संगठन के स्तर पर पिछले दिनों हुए कार्यक्रमों की प्रगति, आगामी अभियानों और वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।

प्रभारी-सह प्रभारी का कार्यक्रम टला

प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों के भी शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन फिलहाल उनका देहरादून दौरा टल गया है।

बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन और नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा की चर्चा के बाद ही प्रदेश मुख्यालय में इन नेताओं की बैठक होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *