‘आप कम्प्लीट वुमन हो, आपको IAS बनवाऊंगा’, महिला बैंककर्मी को ‘पर्सनल मैसेज’ करने वाला सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार

Saiadmin

मथुरा : समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव रहे राजन रिजवी को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. राजन रिजवी पर एक महिला बैंककर्मी को परेशान करने का आरोप लगा है.

पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. वहीं आरोपों से घिरे राजन रिजवी को पार्टी ने कुछ दिन पहले दल से निकाल दिया है.

मथुरा के रहने वाले अधिवक्ता राजन रिजवी समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव के पद पर थे. आरोप है कि पिछले दिनों स्थानीय महिला बैंक कर्मचारी के नज़दीक आने की कोशिश की.

पीड़िता का आरोप है कि सपा नेता राजन रिजवी ने बिना सहमति निजी मोबाइल नंबर ले लिया और व्हॉट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे.

पीड़िता के अनुसार, आरोपी की हरकतों से डरकर उसने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई. और न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस में की कई इस शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस के ज़रिए पुलिस ने आरोपी राजन को अलीगढ़ के थर्रा माफी गांव से गिरफ्तार करके उसे मथुरा ले आई और कानूनी कार्रवाई के बाद राजन रिजवी को जेल भेज दिया.

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया, नगर कोतवाली में एक महिला बैंक कर्मचारी ने एक अभियुक्त के खिलाफ झांसा देने का मामला दर्ज कराया गया है.

वहीं, मथुरा शहर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशना चौधरी ने अपने बयान में कहा है कि कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने रविवार को आरोपी राजन रिजवी को अलीगढ़ से गिरफ्तारी किया था और जेल भेज दिया गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *