आम महोत्सव-2026 ; यूपी के सभी आमों को मिलेगा GI टैग, मिलेगी वैश्विक पहचान

Saiadmin

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आम उत्पादकों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदर्शनी में रखे करीब आधा किलो वजनी आम को देखकर योगी मुस्कुरा पड़े। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार दसवें वर्ष आम महोत्सव करा रही है और लोग इससे जुड़ रहे हैं।

पहली बार हम 2017 में जुड़े थे। पहले वर्ष कम उपस्थिति थी। अगले वर्ष ज्यादा वेराइटी आई और आज 800 से अधिक वैरायटी आई है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल को प्रदेश कैसे प्रदर्शित कर रहा है। एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा किसी को आगे बढ़ाने को प्रेरित करती है। आज उत्तर प्रदेश मजबूती के साथ एक भारत की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित कर चुका है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर राज्य के आम उत्पादकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। देश में आम की कुल खेती वाले क्षेत्रफल का मात्र 9 प्रतिशत हिस्सा होने के बाद भी प्रदेश भर के साथ प्रदेश के अलग-अलग राज्यों से और अलग अलग स्टेट से 800 से अधिक आम की वैरायटी यहां मौजूद है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में मलिहाबादी दशहरी को आधिकारिक भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्राप्त है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी प्रामाणिकता और विशिष्टता सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को सम्मान देने के लिए मलिहाबाद के खास आमों को ‘काकोरी’ ब्रांड नाम के तहत प्रमोट कर रही है। इस ब्रांड का आज देश में अपना नाम होगा जिसमें देश के प्रति संपूर्णता का भी भाव है। किसानों का भी सपोर्ट है और उनकी मेहनत की मिठास भी शामिल है। मैंने काकोरी के शहीदों के नाम पर इसे रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलिहाबाद के आमों (दशहरी) की सीधी सप्लाई दुबई (यूएई), ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और जापान जैसे देशों में की जा रही है। इसके लिए मैंगो पैक हाउस जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। लखनऊ में 30,000 हेक्टेयर से अधिक में फैले मलिहाबाद क्षेत्र में आम की 700 से अधिक किस्में उगाई जाती हैं। पद्मश्री कलीम उल्ला खान जैसे प्रसिद्ध बागवानों ने एक ही पेड़ पर 300 से अधिक किस्में उगाकर वैश्विक रिकॉर्ड बनाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए बताया कि प्रदेश देश के कुल आम उत्पादन में अकेले 26 प्रतिशत का योगदान देता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलग-अलग व्यक्ति के अंदर अपार क्षमता है, लेकिन जब सरकार के स्तर पर किसी को कोई प्लेटफार्म मिलता है तब लोगों को पता चलता है उत्तर प्रदेश में कितनी वैरायटी है।

यहां पर वाराणसी और गोरखपुर का लंगड़ा भी है। मलिहाबाद की दशहरी भी है बागपत और सहारनपुर का चौसा आम भी है। प्रदेश और कमिश्नरी में पैदा होने वाली आम की अलग-अलग किस्म है जो वहां की माटी की सुगंध और मिठास को लेकर आई है, जो हर व्यक्ति को आकर्षित भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभी किसानों को सम्मानित कर रहा था तो मैंने उनसे पूछा आपका कितना उत्पादन हो जाता है। आम फरवरी व मार्च में बौर रहता है और फिर उसके बाद आम तैयार होता है। मेरी आम के किसानों से बात हो रही थी तो बताया था कि कीड़े को मारने के लिए प्राकृतिक रूप से अगर तैयार किया जाए तो हम कीड़ो को मार सकते हैं, लेकिन इसे आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं हुआ।

आज किसान आम की फसल से लाखों रुपया कमा रहे हैं इसे और बढ़ाया जा सकता है अपनी आमदनी को किस करें बढ़ा सकते हैं। एक्सपोर्ट के लिए उसे तैयार करते हैं तुम मुनाफा और कई गुना बढ़ जाता है। आम महोत्सव देश और प्रदेश के लिए ही नहीं किसान अपने प्रोडक्ट को यहां पर प्रदर्शनी मिलते हैं फिर वैश्विक स्तर पर इन्हें पहचान मिलती है। आम महोत्सव के मौके पर मैं सभी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *