पलिया शाहबदी को मिली बड़ी सौगात

Saiadmin

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण

अयोध्या। पलिया शाहबदी क्षेत्र में नवनिर्मित बारात घर का रविवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन के साथ लोकार्पण किया। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस बारात घर में दो कमरे, एक बड़ा हॉल, बरामदा, लाइट, पंखे सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत एवं सामुदायिक सुविधाओं का विकास कराना है, ताकि आम नागरिकों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस बारात घर के निर्माण से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा और कम खर्च में विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के समग्र विकास के साथ-साथ मोहल्लों और बस्तियों में भी जनसुविधाओं का विस्तार तेजी से कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में हरभजन गौड़, रमा शंकर निषाद, महंत शशिकांत दास, दिनेश मिश्र, वीरेंद्र सिंह, सत्यराम शुक्ला, धर्मवीर, अजय निषाद तथा कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता सचिन पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *