छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, आरोपी भाइयों को दबोचा

Saiadmin

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोपित दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सहजनवा गुदहट रामनगर सुरस निवासी हिलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका परिवार काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव आए थे।

सिर पर चारपाई के डंडे से किया वार

आरोप लगाया कि 27 सितंबर को गांव के संजय व उसके भाई सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर आरोपितों ने उसके पिता रोहित के सिर पर चारपाई के डंडे से वार कर दिया, जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोरखपुर एम्स ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने खेतलसंडा खाम गांव निवासी संजय व सुभाष के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी। साथ ही एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। इस बीच पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपित संजय व सुभाष को खेतलसंडा खाम स्थित पुराने रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाल कमल कुमार लुंठी, एसएसआई केसी आर्य, एसआई राकेश राय, हेड कांस्टेबल गणेश कुमार, कुलदीप सिंह शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *