आगरा: पत्नी की हत्या कर लाश फूंकी, हड्डियां यमुना में फेंकीं… फिर थाने पहुंच सुनाई गुमशुदगी की कहानी, यूं खुला राज

Saiadmin

आगरा: अछनेरा थाना क्षेत्र के कुकथला गांव निवासी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. घरेलू विवाद में पत्नी के मर्डर के बाद उसका शव घर में हीं जला दिया. हड्डियां यमुना नदी में फेंक दीं. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतका के भाई ने अछनेरा थाने में बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है.

एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की पहचना चांदनी (27) पत्नी लोकेंद्र निवासी कुकथला के तौर पर हुई है. लोकेंद्र की शादी 2022 में सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव अकबरा निवासी चांदनी से हुई थी. लोकेंद्र और चांदनी की दो वर्षीय बेटी भी है. लोकेंद्र की मंगलवार रात किसी बात को लेकर पत्नी चांदनी से विवाद हो गया. इस पर उसने पत्नी चांदनी की हत्या की.

पत्नी की शव फिर घर के पीछे बाड़े में जला दिया. पत्नी का मोबाइल बंद कर दिया. उसकी हड्डियां आगरा में यमुना किनारे आकर फेंक दीं. इसके बाद पुलिस को पत्नी के गायब होने की सूचना दी. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके छानबीन शुरू की.

एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव अकबरा निवासी मनोज कुमार ने अछनेरा थाना पर बहन चांदनी के गायब होने की सूचना दी. मनोज ने लोकेश और ससुरालवालों पर आरोप लगाए. कहा कि लोकेंद्र अक्सर बहन चांदनी से मारपीट करता था. इस पर पुलिस ने जांच की.

पुलिस जब गांव कुकथला पहुंची तो लोकेंद्र और चांदनी की दो वर्षीय बेटी एक दुकान के बाहर खेलती मिली. घर पर पुलिस को कई संदिग्ध परिस्थितियां दिखीं तो फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई. पुलिस ने संदेह के दायरे में आए पति लोकेंद्र से पूछताछ की तो वह पहले तो पुलिस को गलत जानकारी देता रहा.

जब पुलिस ने पूछताछ में सख्ती बरती तो लोकेंद्र ने पत्नी की चांदनी की हत्या करना कबूल किया. लोकेंद्र ने खुलासा किया कि घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या की और शव को घर के पीछे बने बाड़े में जला दिया. इसके बाद हत्या के सबूत मिटाने को हड्डियां बटोरकर यमुना में फेंक दीं.

पुलिस ने आरोपी लोकेंद्र की निशानदेही पर शव के अवशेष और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. उसने अकेली ही चांदनी की हत्या की या उसके साथ कोई और भी था? इसकी जांच की जा रही है.

हत्या कर हर सबूत मिटाने की कोशिश: डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी लोकेंद्र ने पूछताछ में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह पत्नी चांदनी से विवाद हुआ था. मकान चांदनी के नाम बनाया था, जबकि खेत लोकेंद्र के नाम था. जब भी पति और पत्नी में विवाद होता तो चांदनी उसे घर से निकालने की धमकी देती थी. इस पर मैं घर से चला गया.

कुछ देर बाद घर पहुंचा तो पत्नी से दोबारा विवाद हुआ. जिसमें चांदनी ने घर से निकालने की बात कही तो तो मैंने उसे धक्का मारा. इससे उसका सिर सीढ़ियों पर जा लगा, जिससे खून निकल आया. वह चीखने लगी तो उसका मुंह दबा दिया. इसके बाद दोनों हाथ से उसका गला घोंट दिया.

तब कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. पुलिस से बचाने के लिए शव ठिकाने लगाने की सोच ही रहा था कि दृश्यम मूवीज दिमाग में आई. इस पर मैंने घर के पीछे बाड़े में लकड़ियां और उपले जुटाकर चांदनी को जला दिया.

तीन घंटे बाद आग बुझाकर लाश के अवशेष और हड्डियां में भरकर बाइक पर रखीं और 12 किलोमीटर दूर आगरा में यमुना किनारे पहुंचा. जहां पर पत्नी के शरीर के अवशेष और हड्डियां नदी में बहा दीं. घर आया तो जो राख बची थी. जिसे रायभा नहर में फेंक आया.

सबूत मिटाकर पहुंचा था पुलिस चौकी: डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह ने बताया कि पत्नी के शव के अवशेष और हड्डियां ठिकाने लगाकर आरोपी लोकेंद्र की मंगलवार रात पुलिस चौकी पर पहुंचा. जहां पर पत्नी चांदनी के लापता होने की जानकारी दी.

इसके बाद घर आया तो देखा कि चांदनी के मोबाइल पर उसके मायके वालों ने कई बार कॉल किया था. जिस पर उसका बंद किया और उसे भी हाईवे पर फेंक आया था. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

इस हत्या में कौन-कौन शामिल था. अछनेरा थाना पुलिस ने मृतका के भाई मनोज की तहरीर पर आरोपी लोकेंद्र के साथ ही देवर रूपेंद्र, निखिल, मयंक, देवरानी पूनम, ननद गोरी और मीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस जांच कर रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *