गोसाईगंज में डॉ. सर्वेश वर्मा का वृहद खिचड़ी भोज, 2027 चुनाव को लेकर ठोकी दावेदारी

Saiadmin

अयोध्या। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गोसाईगंज विधानसभा से दावेदारी ठोक रहे डॉ. सर्वेश वर्मा ने क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोसाईगंज क्षेत्र में उनके द्वारा वृहद खिचड़ी भोज का आयोजन किया जा रहा है, जो बीते 28 दिसंबर से शुरू होकर पूरे एक माह तक चलेगा। खिचड़ी भोज में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में डॉ. सर्वेश वर्मा ने कहा कि वह समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कुर्मी समाज की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि वह बिना किसी दबाव के समाज की हर समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाते हैं और उसका शीघ्र निस्तारण भी करवाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के आईजी, कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. सर्वेश वर्मा ने कहा कि वह गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। गोसाईगंज कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र है, जिसका उन्हें चुनाव में पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अवसर मिला तो जनता उनके पक्ष में फैसला देगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *