मुम्बई, घाटकोपर | 22 मार्च 2026
विद्यार्थियों में करियर को लेकर बढ़ती दुविधा को ध्यान में रखते हुए एज्युकेयर लर्निंग क्लासेस द्वारा मुम्बई के घाटकोपर में एक महत्वपूर्ण करियर मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल नेतृत्व एडवोकेट प्रदीप यादव ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने बतौर पैनलिस्ट भाग लेकर विद्यार्थियों को करियर के विविध विकल्पों एवं वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. महेश माली, प्रो. आसुतोष सिंह, डॉ. आर. बी. सिंह, प्रो. संतोष चौहान, इंजीनियर फैज़ान शेख, इल्यास सर (टी-टू-टी कंपनी स्टार्टअप), विनोद सर, माइंड कोच सुरेश शर्मा, शरद सर, प्रो. हिना खान तथा प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अपने अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और करियर चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इस निःशुल्क कार्यक्रम में लगभग 70 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन जॉली जिम में किया गया और लगभग 4 घंटे तक चले इस सत्र को सभी का भरपूर सहयोग एवं सराहना मिली।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
एज्युकेयर सॉल्यूशन द्वारा करियर मंथन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
Leave a Comment
