द्वारकाधीश मंदिर में कांकरोली नरेश का होगा नागरिक अभिनंदन

Saiadmin

– नंदोत्सव, पालना दर्शन कुनवारा व फूलडोल से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ 13 से

– धार्मिक कार्यक्रम और ब्रज के संतों का समागम होगा आकर्षण का केन्द्र

– ‘षष्ठीपूर्ति महोत्सव’ सफल बनाने में जुटी आयोजन समिति

वी पी एस खुराना

मथुरा जनपद में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की तृतीय पीठ के पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश डॉ. वागीश कुमार महाराज का ‘षष्ठीपूर्ति महोत्सव’ 60वाँ जन्म महोत्सव नगर के प्रसिद्ध ठा. द्वारकाधीश मंदिर में षष्ठीपूर्ति महोत्सव समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 13 से 15 तक मनाया जा रहा है। मंगलवार को महोत्सव के निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया।
​इस महत्वपूर्ण उत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम के सह संयोजक राकेश तिवारी एडवोकेट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 मार्च को ‘पांचजन्य प्रेक्षागृह’ डैंपियर नगर में आयोजित होने वालाब्रज के प्रमुख संत महंतों के समागम और कांकरौली नरेश के अभिवादन एवं सम्मान समारोह होगा। उन्होंने बताया कि ​13 मार्च को प्रात: सवा आठ बजे ठाकुर जी का सोने के पालने में ‘नंद महोत्सव’, ‘कुंनवारा’ सुबह 10 बजे एवं ‘फूलडोल’ का मनोरथ शाम 6 से सात बजे तक आयोजित किया जाएगा और 14 मार्च को राजभोग दर्शन के समय में ‘हटरी’ के विशेष दर्शन प्रात: 10 बजे से 11 बजे होंगे। इस दिन ​अपराह्न 3.30 बजे डेम्पियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाराज श्री का नागरिक अभिनंदन एवं उनके वचनामृत, ​सायंकाल मंदिर परिसर में भव्य ‘दीपदान’ होगा। इस अवसर पर ब्रजमंडल के प्रमुख संतों के साथ-साथ कई दिग्गज विभूतियां राजनैतिक क्षेत्र, न्याय पालिका, प्रशासनिक एवं पुलिस के अधीकारी भी भाग लेंगी।​ 15 मार्च को प्रातः काल: यमुना जी का भव्य ‘चुनरी मनोरथ’ राजाघाट पर प्रात: आठ से 11 बजे तक, ​अपराह्न 3 बजे ठाकुर द्वारकाधीश महाराज को ’56 भोग’ अर्पित किए जाएंगे, जिसके दर्शन आम जनमानस के लिए उपलब्ध रहेंगे।
​पत्रकार वार्ता में मुकेश भाई मेहता, नरेंद्र भाई नल्लू काका, कार्यक्रम संयोजक सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी वैद्य, अशोक शर्मा,बृजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *