शिक्षक समाज का मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान: डॉ. आकाश अग्रवाल

Saiadmin

​- भारतीय शैक्षिक संगठन उ.प्र. द्वारा आयोजित राष्ट्र निर्माता प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न

रिपोर्ट :- रजत शर्मा

​मथुरा। भारतीय शैक्षिक संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में श्री भगवान रिसॉर्ट, गंगा नगला रोड, राया में “राष्ट्र निर्माता प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं शिक्षक विधायक डॉ. आकाश अग्रवाल अध्यक्ष, भारतीय शैक्षिक संगठन उ.प्र.ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक और प्रबंधक समाज की रीढ़ हैं। राष्ट्र के निर्माण और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने में शिक्षाविदों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहता है। उन्होंने शिक्षकों एवं प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प दोहराया।
​इस अवसर पर राया, मांट, नौहझील, महावन एवं गोकुल क्षेत्र के सेकडों से अधिक विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
​कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन शिक्षक विधायक प्रतिनिधि, मथुरा डॉ. कुलदीप सारस्वत डॉ जी द्वारा किया गया। समारोह की गरिमा बढ़ाते हुए डॉ. सी.पी. अग्रवाल जी, श्री राजेंद्र बिष्ट जी, डॉ. महेश त्यागी जी एवं डॉ. शैलेंद्र तिवारी जी, डॉ मनोज यादव, विवेक जिंदल, डाॅ ललित मोहन , श्री कुलदीप लवानिया ने अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
​समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा दूर-दराज से पधारे सभी प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *