अमेरिका में F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान

Saiadmin

सैन डिएगो: अमेरिका के सैन डिएगो में शुक्रवार को मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरमार के पास यूएस मरीन कॉर्प्स का F-35B फाइटर जेट क्रैश हो गया. इस हादसे के बाद आस-पास झाड़ियों में आग लग गई, जबकि पायलट ने सुरक्षित विमान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.

फॉक्स न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि थर्ड मरीन एयरक्राफ्ट विंग और मरीन एयरक्राफ्ट ग्रुप 11 को दिया गया एयरक्राफ्ट स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मरीन कॉर्प्स ने इसे फ्लाइट लाइन पर एक एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट बताया.

फर्स्ट लेफ्टिनेंट ब्लेक स्टारबक ने फॉक्स न्यूज को बताया कि यह घटना मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार के पास मरीन कॉर्प्स F-35B से जुड़ी एक क्लास ए दुर्घटना थी.

लेफ्टिनेंट स्टारबक ने पुष्टि किया कि, दुर्घटना के दौरान पायलट फाइटर जेट से सुरक्षित बाहर निकल गया था. अधिकारियों ने कहा कि मिलिट्री अधिकारी क्रैश के कारण की जांच कर रहे हैं. स्टारबक ने कहा कि, उनके पास उड़ान के मकसद के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, कहा जा रहा है कि, विमान एयरबेस पर आ रहा था या वहां से जा रहा था, या यह कोई ट्रेनिंग मिशन कर रहा था.

उन्होंने यह भी कहा कि घटना से जुड़ी चोटों या मौतों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. स्काई रेंजर 7 से लिए गए वीडियो फुटेज में एयरक्राफ्ट को लगभग एक फुटबॉल मैदान के आकार के जले हुए इलाके के बीच में दो हिस्सों में बंटा हुआ दिखाया गया है.

स्टेट रूट 52 के उत्तर में एक खेत से आग की लपटें और घना धुआं उठता देखा गया, और पास के फ्रीवे से भी आग दिखाई दे रही थी. सैन डिएगो फायर-रेस्क्यू डिपार्टमेंट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि वह झाड़ियों में लगी आग को काबू करने की कोशिशों में मदद कर रहा है. हालांकि, उसने कहा कि क्रैश साइट और जांच पर मिलिट्री का अधिकार क्षेत्र बना हुआ है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *