सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुंजन सुखीजा ने दिए उपहार
गदरपुर। सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक रूप से पिछड़े 25 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया । देश और धर्म की खातिर जान न्यौछावर करने वाले तथा 1984 के शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा किया गया । अपने संबोधन में गुंजन सुखीजा ने कहा,शहीदों की याद में जो कार्यक्रम आर्थिक रूप से पिछले परिवारों की सहायता आयोजित किया गया है एक सराहनीय कार्य है,उन्होंने कहा,आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की सहायता के लिए सभी लोगों को आगे आकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए । उन्होंने सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा लगभग 20 वर्षों से चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की उन्होंने कहा बालिकाएं सिलाई सीखकर स्वरोजगार के प्रति जागरूक हो ऐसी हमारी कामना है । इस मौके पर श्री बुद्ध चंद कंबोज, मलकीत कंबोज, पवन कुमार,कुणाल तथा कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंघ द्वारा भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए बालिकाओं को आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर भूपेंद्र कौर ,परमजीत कौर सहित जगवती,रामवती,पूजा, मिंदर कौर,प्रवीण कौर, हरप्रीत कौर, कुमकुम, आलिया,मिरादुन जहां,खुशी,अमीर जहां, शाहीन,खुशी,जसविंदर कौर,बिंदर कौर,रीना,इंद्रजीत कौर,राजमाला,तारा कौर, बिमला कौर,लखविंदर कौर,ज्योति,रामप्यारी, अमरजीत कौर, नंदिनी, नजराना,सुंदर देवी, निशा,सावित्री, प्रकाश कौर, खुशी,आराध्या,नंदिनी आदि शामिल रहे।
