कपिलश फाउंडेशन का ‘ध्यान सूत्र’ ग्रेटर नोएडा में सफलतापूर्वक आयोजित, विश्व कीर्तिमानों, साहित्य और कला से सजा अद्वितीय आयोजन

Saiadmin

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में कपिलश फाउंडेशन ने अपने विशेष कार्यक्रम “ध्यान सूत्र” का भव्य आयोजन किया। विश्व रिकॉर्डधारी संस्था के इस बहुआयामी कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, काव्य गोष्ठी, प्रतिभा सम्मान और प्रेस कॉन्फ्रेंस का अनोखा संगम देखने को मिला। साहित्य, संस्कृति और सृजनशीलता के अनूठे मेल के साथ कपिलश फाउंडेशन का यह आयोजन ग्रेटर नोएडा की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक यादगार अध्याय बन गया।

दरअसल, ओशो के जन्मदिवस पर उनके दीक्षित शिष्य स्वामी विजयानंद भारती की तीन महत्त्वपूर्ण पुस्तकों – द ग्रेट नॉन थिंकर्स ऑफ द वर्ल्ड, ओशो जेन (वॉल्यूम-2) और माई रिलीज़न इज़ द फर्स्ट एंड परहैप्स द लास्ट रिलीज़न – का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मंजरी श्रीवास्तव ‘लज्जा’ के काव्य संग्रह प्रज्ञा पुंज और प्रेरणा पुंज सहित कई रचनाकारों की पुस्तकों का विमोचन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कपिलश युवा तूलिका सम्मान हनुमानगढ़ की प्रतिभाशाली कलाकार हरप्रीत कौर को दिया गया, जिन्होंने चावल के दाने पर सबसे कम समय में चित्रकारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं नोएडा के साहित्यकार रजिंदर महाजन को उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं के लिए कपिलश साहित्य श्री सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान संस्था के संयोजक यतीश शुक्ला ने बताया कि कपिलश फाउंडेशन अब तक 11 विश्व रिकॉर्ड आयोजन कर चुका है और संस्था स्वयं 5 विश्व रिकॉर्ड का गर्वीला धनी है—जिसमें 154 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन और 54 घंटे का अनवरत कवयित्री सम्मेलन प्रमुख हैं।

मुख्य अतिथि बुलंदशहर के सुरेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि फिजिक्स वाला के डायरेक्टर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति और अन्य सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशिष्ट गरिमा प्रदान की। काव्य गोष्ठी में अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से माहौल को साहित्यिक रंगों से सराबोर किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *